मोहाली। फेज 3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर(श्री हनुमान मंदिर) कमेटी की सलाना मीटिंग प्रधान प्रेम शर्मा को अगुवाई में हुई। जिसमें कमेटी ने सालभर में करवाए गए समागम और खर्च का ब्योरा दिया गया। मीटिंग के बाद कमेटी के प्रधान का सर्वसम्मति से चुनाव करवाया गया। जिसमें कमेटी सदस्यों द्वारा प्रेम शर्मा को लगातार 35वीं बार फिर से प्रधान चुना गया। साथ ही उनको अपनी कमेटी चुनने के अधिकार भी सौंपे गए। साथ ही मंदिर की महिला मंडल की प्रधान सुषमा शर्मा को बनाया गया। इस मौके मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, सुभाष चोपड़ा मौजूद रहे।