मोहाली। फेज-11 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी की रविवार को हुई जनरल बॉडी की मीटिंग में नए प्रधान का चुनाव किया गया। इससे पहले मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए मंदिर के विकास और सामाजिक सेवा के कार्य पर मंथन किया गया। इसके बाद कमेटी के प्रधान पद का चुनाव करवाया गया, जिसमें फिर से प्रमोद कुमार मिश्रा को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर शहर की समस्त मंदिर कमेटियों की संस्था केंद्रीय सनातन धर्म मंदिर कल्याण समिति के महासचिव मनोज अग्रवाल और रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर कम रजिस्ट्रार पंजाब दलजीत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में यह चुनाव करवाया गया। संवाद