फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पावरकॉम यूनियन ने हरजिंदर सिंह झुनीर की गिरफ्तारी की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन, जीरकपुर ने बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के राज्य कन्वीनर हरजिंदर सिंह झुनीर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की कड़ी निंदा की है। यूनियन के डिवीजन प्रधान अमनिंदर सिंह और जनरल सचिव एकम सिद्धू (मोहाली) ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि मानसा सिटी-2 की पुलिस ने पंजाब सरकार के इशारों पर कार्रवाई करते हुए हरजिंदर सिंह झुनीर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि झुनीर बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के राज्य कन्वीनर और आर्ट एंड क्राफ्ट टेट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन के राज्य प्रधान हैं। यूनियन नेताओं के अनुसार, बीते दिन बेरोजगार नेताओं को एसएसपी कार्यालय में बुलाकर झुनीर में पंजाब के मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का भरोसा दिया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने कथित रूप से अविश्वास दिखाते हुए हरजिंदर सिंह झुनीर को उनके घर से उठाकर मानसा सिटी-2 थाने में बंद कर दिया। पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन, जीरकपुर ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की कड़े शब्दों में आलोचना की है। यूनियन ने मांग की है कि राज्य स्तरीय नेता हरजिंदर सिंह झुनीर को तुरंत रिहा किया जाए और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें