फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 12 फरवरी को हड़ताल पर जाएंगे पावरकॉम के टेक्निकल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पावरकॉम की टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने 12 फरवरी को हड़ताल करने का ऐलान किया है। यह फैसला डिवीजन प्रधान हरजीत सिंह और डीएस डिवीजन सचिव जसपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में बिजली बिल 2026, सीड बिल और लेबर कोर्ट से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बिजली क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए बिजली एक्ट 2003 में लगातार संशोधन कर रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि प्रस्तावित बिजली संशोधन बिल 2025 के जरिए पूरे बिजली सेक्टर को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब सरकार द्वारा बिजली विभाग की जमीनें बेचने के फैसले भी इसी नीति का हिस्सा हैं। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने किसान विरोधी बताए जा रहे सीड बिल 2025 को रद्द करने और श्रम कानूनों को बहाल करने की मांग भी उठाई। यूनियन नेताओं ने कहा कि निजीकरण के खिलाफ किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों के संयुक्त संघर्ष की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस मौके पर कई सर्कल स्तर के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें