मोहाली। पावरकॉम सर्कल मोहाली की संयुक्त तालमेल कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को पावरकॉम कार्यालय में कर्मचारियों ने रोष रैली की। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने 27 अगस्त को प्रस्तावित बैठक रद्द किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। रैली को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने निजीकरण की नीति रद्द करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 18 प्रतिशत डीए जारी करने और नियमित भर्ती शुरू करने की मांग की। इसके अलावा 2.59 गुणांक लागू करने समेत अन्य मांगें भी उठाईं। रैली में टीएसयू के सर्कल प्रधान गुरबख्श सिंह, गुरमीत सिंह, जतिंदर सिंह, लखा सिंह, अशोक कुमार, सुरिंदर पाल सिंह लहौरिया, एमएस गिल, हरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह और गुरमेल सिंह समेत कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।