फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव और न्यू चंडीगढ़ में दो दिन बंद रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ और नयागांव सहित आसपास के कई इलाकों में 25 और 26 नवंबर 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह कटौती सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने यह जानकारी दी है। यह बिजली कटौती 66 केवी मेडिसिटी ग्रिड के निर्माण कार्य के कारण की जा रही है। इसमें मोनोपोल खड़े करने और बिजली की तार बिछाने का काम होगा। इससे 66 केवी मुल्लांपुर, सियौंख और इको सिटी ग्रिड से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर, पडौल, ओमैक्स कैसिया, एड्रेस और इको सिटी में बिजली नहीं रहेगी। नयागांव के कांसल, शिवालिक विहार, दशमेश नगर सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें