66 केवी ढकोली-मुबारिकपुर लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बिजली विभाग की ओर से 66 केवी ढकोली-मुबारिकपुर लाइन पर रखरखाव कार्य के चलते सोमवार, 19 अक्टूबर को ढकोली सब-स्टेशन से चलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इसका असर ढकोली, बलटाना, पीरमुछल्ला, किशनपुरा, नगला और सनौली सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर पड़ेगा। निर्धारित समय के दौरान इन इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहने की संभावना है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के ढकोली डिस्ट्रीब्यूशन सब-डिवीजन के सहायक कार्यकारी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। साथ ही पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते कर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।