नयागांव। न्यू चंडीगढ़ और नयागांव के कई इलाकों में 21 नवंबर 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी। यह कटौती 66 केवी मेडिसिटी ग्रिड के निर्माण कार्य के कारण होगी। नए ग्रिड में मोनोपोल लगाने और बिजली की तारें बिछाने का काम किया जाएगा। इससे 66 केवी मुल्लांपुर, सियोख और इको सिटी ग्रिड से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
प्रभावित इलाकों में मुल्लांपुर, पडौल, तीडा, रहमापुर, सांगलां, रतवाड़ा, तोगां, मस्तगढ़, पडच्छ, सियोख, शिंगारीवाल, मनोहर, ओमैक्स कैसिया, अड्रेस, इको सिटी और आईएएस/पीसीएस सोसायटी शामिल हैं। नयागांव के कांसल, शिवालिक विहार, दशमेश नगर, करोरां, टांडा, टांडी, मसोल, काने का बाड़ा, सिंघा देवी, नाडा भी प्रभावित रहेंगे। पीएसपीसीएल ने निवासियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।