जीरकपुर। बिजली विभाग शनिवार 24 अक्तूबर को ढकोली में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रखेगा। यह कटौती जरूरी रखरखाव कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। ढकोली के 66 केवी सब-स्टेशन से चलने वाले 11 केवी ट्राइसिटी और हनुमंत फीडर प्रभावित होंगे। इससे गांव ढकोली के कुछ हिस्सों के साथ किशनपुरा, पीरमुछल्ला और गाजीपुर में बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। बिजली से संबंधित आवश्यक तैयारियां भी कर लें। रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से सहयोग मांगा है।