फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वार्ड-27 में बिजली कटौती, टूटी सड़कें... जलभराव से जीना मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद के वार्ड-27 में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि चुनाव के दौरान किए गए विकास के वादे पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

लगातार बिजली कटौती, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो सीवरेज और जलभराव ने जनजीवन प्रभावित किया है। बरसात में सड़कों पर पानी भर जाता है। इससे गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा रहता है।
सीवरेज के गंदे पानी और जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि समस्याओं के समाधान के लिए पार्षद और ठेकेदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

लेकिन उनके फोन नहीं उठाए जाते और शिकायतों का समय पर निपटारा नहीं होता। इससे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
वार्ड-27 के समाजसेवी और भाजपा नेता योगेश अरोड़ा सोनी ने स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान है।
उन्होंने बिजली, सड़क मरम्मत, सीवरेज और जलभराव की समस्याओं को तुरंत ठीक करने को कहा। इससे लोगों को राहत मिलेगी और बरसात में बीमारियों का खतरा भी रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें