फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने मुफ्त बिजली देने के दावों की खोली पोल : संजीव खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब में लगातार गंभीर हो रही बिजली संकट पर भाजपा नेता संजीव खन्ना ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का जो वादा किया था, वह अब महज एक प्रचार का हिस्सा बनकर रह गया है, जबकि सच्चाई यह है कि लोग हर पल बिजली की सप्लाई के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हालात ऐसे बन चुके हैं कि 24 घंटे लगातार बिजली मिलना लोगों के लिए एक सपना बन गया है। बिजली कटौती के चलते पंजाब के घरों में पंखे केवल सजावटी वस्तु बनकर रह गए हैं, नल सूखे पड़े हैं। गर्मी के कारण न केवल शरीर, बल्कि लोगों की उम्मीदें भी सूख रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मशीनें बंद पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि ओवरलोड होने के कारण आए दिन कहीं न कहीं ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। बिजली की मरम्मत के लिए कर्मचारी मौजूद नहीं होते, कई बार तो मरम्मत में पूरी रात लग जाती है। जब लोग पावरकॉम के नंबरों पर कॉल करते हैं तो वहां न कोई जवाब मिलता है और न कोई सुनवाई होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें