फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में बिजली-पानी संकट, लोगों ने मुबारिकपुर ग्रिड घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी और आसपास के इलाकों में बिजली-पानी की बिगड़ती आपूर्ति से लोग परेशान हैं। शनिवार देर रात बेला होम्स, राजिंदरा एन्क्लेव समेत कई सोसायटियों के निवासियों ने मुबारिकपुर बिजली ग्रिड का घेराव किया। उन्होंने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से रात के समय घंटों बिजली बंद रहती है। सुबह जाकर ही आपूर्ति बहाल होती है।
विज्ञापन

दिन में भी बार-बार कट लगने से घरों में पानी की समस्या पैदा हो रही है। लोगों का कहना था कि विभागीय अधिकारियों को बार-बार फोन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप था कि बिजली बंद करने से पहले कोई सूचना भी नहीं दी जाती। माहौल बिगड़ता देख पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और बिजली विभाग के अधिकारियों से उनकी बातचीत करवाई। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।


स्थायी समाधान की मांग

वासियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी करीब आधा दर्जन कॉलोनियों के लोग ग्रिड का घेराव कर चुके हैं। डेराबस्सी शहर में भी कई-कई घंटे लग रहे अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान हैं। रात के समय बिजली बंद रहने से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें