फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गड्ढों ने थामी वाहनों की रफ्तार, डेराबस्सी-जीरकपुर मार्ग हुआ जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेराबस्सी से जीरकपुर तक गड्ढों में जलभराव हो गया। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। सोमवार को डेराबस्सी से जीरकपुर तक दिन में लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चालकों के अलावा अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह हुई भारी बारिश के कारण सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया। गड्ढाें की वजह से कुछ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है। जाम का मुख्य कारण यह था कि वाहन चालक पानी से भरे गड्ढों से बचने की कोशिश कर रहे थे, इससे यातायात बाधित हुआ। कई निजी बसें और कारें ईसापुर से जीरकपुर जाती दिखाई दीं। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन लगातार बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें