फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांडरां में बरसात से खराब हो रही आलू की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां। शहर के आसपास का इलाका सब्जी की पैदावार के तौर पर जाना जाता है। यहां के किसान ज्यादातर आलू और अन्य सब्जियों की खेती करते हैं। कुछ दिनों पहले हुई बे मौसमी बरसात के कारण क्षेत्र में आलू की फसल 50 से 60 फीसदी खराब हो चुकी है। इस कारण आलू उत्पादकों की परेशानी बढ़ गई है। गांव अबरावां के आलू उत्पादक तेजिंदर सिंह, कमलजीत लवली, सरपंच लक्की अबरावां, किसान नेता गुरजंट सिंह बड़ी, सरपंच गुरविंदर सिंह रामपुर, बलदेव सिंह कनौड़, केसर सिंह, गुरचरन सिंह कराला, जसबीर सिंह खलौर, जसवंत सिंह हुलका, सरपंच हरपाल सिंह नंदगढ़, कुलवंत सिंह, नंबरदार हरपाल सिंह संभू कलां, हरमन के अलावा क्षेत्र के सभी उत्पादकों ने बताया कि आलू की एक एकड़ फसल पर करीब 60 हजार रुपये का खर्चा आता है। लेकिन इस बार कई दिन लगातार बरसात होने के कारण खेतों में पानी जमा हो गया था। इससे आलू की फसल गल गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण आलू की पुटाई भी नहीं हो सकी। अब जो आलू बचे भी हैं वह खराब होने से उनके अच्छे भाव नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें