फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फ्लाईओवर के पिलरों पर चिपकाए जा रहे पोस्टर, सुंदरता और सुरक्षा पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक दल, कोचिंग सेंटर और व्यापारी बिना अनुमति सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर लगा रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। शहर से गुजरने वाले फ्लाईओवर और पुलों के पिलर इन दिनों अवैध विज्ञापन पोस्टरों से अटे पड़े हैं। राजनीतिक दल, कोचिंग सेंटर और व्यापारी बिना अनुमति सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर लगा रहे हैं। इससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है और सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग इन पोस्टरों को हटाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। वाहन चालकों का कहना है कि पुलों के पिलरों पर लगे बड़े और रंग-बिरंगे पोस्टर उनका ध्यान भटकाते हैं। खासकर मोड़ और चौराहों के आसपास लगे पोस्टरों के कारण कुछ क्षण के लिए चालक का ध्यान सड़क से हटने पर हादसे का खतरा बढ़ सकता है। पुराने पोस्टर फटने के बाद हवा में लटकते रहते हैं, जिससे फ्लाईओवर के नीचे का इलाका और अधिक बदसूरत नजर आता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन शहर के सुंदरीकरण पर लाखों रुपये खर्च करता है लेकिन सरकारी ढांचे पर पोस्टर लगाने की यह प्रवृत्ति इन प्रयासों को प्रभावित कर रही है। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई और संबंधित विभागों से सभी अवैध पोस्टर हटाने की मांग की है।


सुंदरीकरण कार्य पूरा करने की मांग

लोगों ने फ्लाईओवर के नीचे लंबे समय से चल रहे सुंदरीकरण कार्य को जल्द पूरा करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि पिलरों की साफ-सफाई और सुंदरीकरण के साथ अवैध पोस्टर लगाने वालों पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जाए। इससे सरकारी संपत्ति का दोबारा इस तरह इस्तेमाल नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनएचएआई का जवाब

इस मामले पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित कुमार ओझा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। ओझा ने मौके की वीडियो और फोटो भेजने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दिन टीम भेजकर मौके की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें