फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में डाक सेवाएं बहाल, बैंकों के लिए लगाईं नई शर्तें

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला मजिस्ट्रेट गिरीश दियालन ने मंगलवार को कहा कि जिले में अब डाक सेवाओं को बिना किसी रुकावट से चालू रखने के आदेश दे दिए गए हैं। इन आदेशों में साफ कहा गया है कि सरकार के निर्देशानुसार इसमें बैंक खजाना मुद्रा से संबंधित कामकाज भी शामिल हैं। वहीं कम से कम स्टाफ के साथ काम किया जाएगा। इन आदेशों का पालन करना सभी ब्रांच मैनेजरों के लिए जरूरी है। हालांकि इस दौरान कोई सार्वजनिक लेन-देन नहीं होगा। बैंक सिर्फ जरूरी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए कार्यशील रहेंगे। बैंक के कर्मचारियों को अपनी आईडी दिखाकर सिर्फ काम पर आने-जाने की अनुमति रहेगी। किसी भी अन्य काम के लिए उक्त आईडी इस्तेमाल नहीं होगी, अगर कोई किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें