फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
करण कोरी की हत्या : पत्नी समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज
विज्ञापन


मोहाली। गांव कंडाला निवासी करण कोरी की संदिग्ध मौत के मामले में उसकी पत्नी मधु समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया गया है। शव परीक्षण रिपोर्ट में करण की मौत का कारण गला घोंटना बताया गया है। आईटी सिटी थाना पुलिस ने यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज किया है। मृतक के भाई समरजीत गौतम ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि करण की शादी करीब पांच साल पहले मधु से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। करण गुजरात में काम करता था, जबकि मधु अपने मायके गांव कंडाला में रहती थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, करण पर चंडीगढ़ आने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद वह कंडाला आ गया था। परिवार ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और उसे घर से बाहर नहीं जाने देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। समरजीत गौतम के अनुसार, करण ने अपनी मौत से पहले पिता को फोन किया था। उसने कथित तौर पर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। उसे कहीं जाने नहीं दिया जाता था। करण ने अपनी जान को खतरा होने की बात भी कही थी। परिवार ने करण की मौत के हालात की गंभीरता से जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। परिवार को 31 मार्च की शाम करीब सात बजे फोन के जरिये करण की मौत की सूचना मिली थी। अगले दिन, एक अप्रैल को शव का शव परीक्षण कराया गया। शव परीक्षण रिपोर्ट सामने आने के बाद परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। आईटी सिटी थाना पुलिस ने मधु, नन्नेलाल कोरी, प्रशांत और साधना के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें