खरड़। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड मोहाली के रीजनल दफ्तर और खरड़ नगर काउंसिल ने श्रीराम भवन खरड़ में सफाई सेवकों के लिये विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य कूड़ा जलाने की रोकथाम के लिए इन लोगों को जागरूक करना था। इस शिविर में खरड़ और कुराली नगर काउंसिल के लगभग सौ के करीब सफाई सेवकों और अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ सवजोत सिंह बैंस ने खरड़ नगर काउंसिल के स्टाॅफ को कूड़ा जलाने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरे, बागवानी और कूड़े को जलाने पर कानूनी प्रभावों के प्रति जागरूक किया। सभी सफाई सेवकों ने तहसील कांप्लेक्स खरड़ में अच्छा और साफ सुथरा वातावरण बनाए रखने और कूड़ा जलाने से बचने और इसे रोकने के लिये स्वयं को वचनबद्ध किया।