फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वर्दी के नशे में युवती से कर रहा था छेड़छाड़, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव सोहाना में चंडीगढ़ के पुलिसकर्मी ने सार्वजनिक स्थान पर युवती से अश्लील हरकतें कीं। लोगों ने उसे रोका लेकिन उसने उनसे भी बदतमीजी की। परेशान युवती ने कंट्रोल रूम में शिकायत दी। इसके बाद मौके पर पीसीआर पहुंची और उन्होंने सोहाना थाना पुलिस को भी बुला लिया। आरोपी की पहचान पुलिस कर्मचारी अमित वासी पुलिस कांप्लेक्स धनास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सीनियर सिपाही सतीश कुमार ने बताया कि नौ अक्तूबर को वह सोहाना थाने में मौजूद थे। इस दौरान एक लड़की ने सार्वजनिक स्थान पर पुलिसकर्मी की ओर से अश्लील हरकतें करने की शिकायत दी। उसने कहा कि वह खुद को उसका पति बताकर उसे तंग कर रहा है। शिकायत के बाद जब सोहाना थाना के कर्मचारी उसे मेडिकल के लिए ले जाने लगे तो उसने पुलिस वालों से भी बहस की। इस दौरान पुलिस उसे अस्पताल लेकर जाने लगे तो गुस्से में उसने गुस्से में एएसआई अमरनाथ के साथ खींचतान करनी शुरू कर दी। गाड़ी चलाने के दौरान हुई खींचतान में उनकी वर्दी फट गई। उनकी ड्यूटी में रुकावट डालने लगा। इसके बाद उसे अस्पताल में ले जाकर उसका मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें