फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रिमांड में पुलिस जानेगी, किन लोगों को हो रही थी नकली दवाओं की सप्लाई नकली दवाओं का कारोबार करने के तीनों आरोपियों का चार दिन पुलिस रिमांड बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह से तीन राज्यों में हाे रही थी नकली दवाओं की सप्लाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। नकली दवाओं का कारोबार करने वाले तीनों आरोपियों को पिछला रिमांड खत्म होने बाद दोबारा से मोहाली कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उनका चार दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है। पुलिस ने अदालत में रिमांड लेते समय तर्क दिया कि आरोपियों के नेटवर्क को जानने के लिए उनसे पूछताछ पूरी नहीं हुई है। अदालत को बताया गया कि आरोपी तीन महीने से बद्दी, दिल्ली, उत्तरप्रदेश में नकली दवाइयों की सप्लाई कर रहे थे। वह किन लोगों को यह सप्लाई दे रहे थे, इस बारे में पूछताछ बाकी है। अदालत ने दलील सुनने के बाद आरोपियों का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया। मोहाली पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए दिल्ली व उत्तरप्रदेश की पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस की एक टीम दिल्ली व यूपी के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमके पार्क तंगौरी में कुछ लोग नकली दवाएं बनाकर बेचने का कारोबार करते हैं। आईटी सिटी पुलिस के एसएचओ सिमरजीत सिंह शेरगिल ने पुलिस टीम के साथ पार्क के प्लॉट नंबर 597 पर छापा मारा। जब जांच की तो फैक्टरी में बीपी और शुगर सहित कई तरह की नकली दवाएं मिलीं। फैक्टरी से टेल्मा एम, क्लेव की पैकिंग बरामद की गई। पुलिस के अनुसार टेल्मा कंपनी कई प्रकार के टैबलेट बनाती है, जिन्हें गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें