फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों और रेस्टोरेंट में आने वाले मेहमानों पर भी रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
पुलिस मुलाजिमों को हिदायतें देते एसएसपी सत्येंदर सिंह और एसपी रवजोत ग्रेवाल। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। निकाय चुनाव में शरारती तत्व किसी भी तरह से अप्रिय घटना को अंजाम न पाएं, इसके लिए पुलिस की नजर होटलों पर भी रहेगी। पुलिस ने सभी होटल मालिकों को आदेश दिए हैं कि अगर उनके पास कोई व्यक्ति कमरा लेने आता है, तो उसके बारे में अच्छी तरह से पड़ताल (वेरिफिकेशन) कर लें। अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध लगता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर दें। अगर किसी तरह की अप्रिय घटना होती है तो जांच करने के बाद होटल वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी देते हुए एसपी देहाती रवजोत कौर गरेवाल ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शरारती तत्व मोबाइल एप से होटलों में बुकिंग कर किराये पर रह सकते हैं और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। इस पर जिला पुलिस ने गंभीरता से सख्त आदेश जारी किए हैं। इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने सभी होटल मालिकों को सूचित कर दिया है। इसमें प्रत्येक थाने के इंचार्ज और पीसीआर को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सभी इलाकों में पुलिस गश्त की जा रही है।
शराब ठेके रहेंगे बंद, होटल, रेस्टोरेंट आदि में नहीं परोसी जाएगी शराब
निकाय चुनाव के दौरान माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए जिले में सभी शराब ठेके बंद रहेंगे। इसी तरह मतगणना के दिन 17 फरवरी को भी शराब ठेके बंद रहेंगे। डीसी ने इसके आदेश जारी कर कहा कि इस दिन शराब ठेके और अहाते नहीं खोले जाएंगे। इसके अलावा शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और मैरिज पैलेसों में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। इस मामले में निगरानी के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी गई है। डीसी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर केस दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें