फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव शांपिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए पुलिस की रणनीति तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में 14 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला पुुलिस ने पूरी रणनीति तैयार कर ली। एक ओर जहां चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, वहीं, जिले की सीमाओं से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की टीमें तैनात कर दी गईं। एसएसपी सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से पूरी तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इसलिए पुलिस पूरी रणनीति के साथ काम कर रही है। पहले चरण में आने-जाने वाले वाहनों की सख्ती से चेकिंग करने के लिए शहर के प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात है और सभी जगह नाकाबंदी की गई है। इसके अलावा चेकिंग के दौरान नकदी, शराब और प्रतिबंधित चीजों पर खास ध्यान देने की दिहायत दी गई। अंतर्राज्यीय नाकों को पूर्ण तौर पर मजबूत किया गया है। इसके साथ ही बाहरी राज्यों से नकदी, शराब, हथियार या किसी तरह की तस्करी को रोकने के लिए निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और जिले में फौजधारी की धारा को ध्यान में रखते हुए जिले में किसी भी किस्म के शस्त्र, असलाह, विस्फोटक वस्तुओं, ज्वलनशील वस्तुओं और तेजधार हथियार ले लाने पर पूर्ण पाबंदी है। पोलिंग स्टेशन बूथों के कानून और व्यवस्था बरकरार रखने के लिए सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग एक्ट 1994 और पंजाब निकाय चुनाव नियम 1994 के नियम-98 के अनुसार चुनाव से 48 घंटे पहले सार्वजनिक बैठक और रैली आदि के आदेश पर रोक लगाई जाएगी। वहीं, पोलिंग स्टेशनों पर गैर कानूनी लोगों को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली जिले में 14 फरवरी को निकाय चुनाव होने हैं। इनमें मोहाली नगर निगम और खरड़, कुराली, नयागांव, बनूड़, जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू नगर काउंसिल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें