जीरकपुर। झपटमारों और चोरी की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखकर पुलिस ने शहर में विशेष नाकाबंदी शुरू कर दी है। शनिवार को बलटाना पुलिस ने चंडीगढ़ बैरियर और मार्केट में स्पेशल नाकाबंदी कर बिना कागजों के घूम रहे एक वाहन को इंपाउंड किया और दो वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने बलटाना में प्रवेश करने वाले सभी पॉइंटों पर चौकसी बढ़ा दी है।
बलटाना क्षेत्र में चोरी करने वाले झपटमार मौली जागरां की तरफ भागते हैं। इस कारण पुलिस ने चंडीगढ़ और पंचकूला में दाखिल होने वाले पॉइंटों की खास नाकेबंदी की है। चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एक वाहन इंपाउंड किया गया है। दो वाहनों के चालान काटे गए हैं। ढकोली पुलिस ने दो जगह पर तीन वाहनों की ब्लैक फिल्म भी उतारी है।