फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: होटल पिकासा में पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, बिना लाइसेंस परोसी जा रही थी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बालाजी एनक्लेव के होटल पिकासो की छत पर चल रही प्राइवेट पार्टी में बिना अनुमति शराब परोसने के आरोप में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। मामले में होटल मालिक महीप वधावन और मैनेजर साहिल गुप्ता के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट की धारा 68(1) और 14 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 8 मई की रात आबकारी निरीक्षक गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बालाजी एनक्लेव के होटल पिकासा की छत पर पार्टी चल रही है। वहां बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही है। सूचना के बाद आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान छत पर युवक-युवतियां पार्टी करते और शराब का सेवन करते मिले। मौके पर मौजूद महीप वधावन ने खुद को होटल का मालिक और साहिल गुप्ता ने मैनेजर बताया। पूछताछ में दोनों वैध शराब का लाइसेंस पेश नहीं कर सके। पुलिस के अनुसार होटल काउंटर से कई विदेशी ब्रांड की खुली शराब की बोतलें बरामद हुईं। मौके पर पुलिस ने मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी भी करवाई और आबकारी निरीक्षक की लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। एक्साइज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें