फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस अफसर मिले सजग, सीआईए-26 के इंचार्ज नहीं उठा रहे लोगों के फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला पुलिस के उच्च अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फोन कर यह जांच गया कि वह अपनी ड्यूटी के प्रति कितने सजग हैं। लोगों की मदद के लिए किस तरह फोन उठाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं या नहीं।
विज्ञापन

इस दौरान डीसीपी, एसीपी, थाना इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर को फोन करने पर एक ही बार में उन्होंने कॉल उठाई। हालांकि कुछ पुलिसकर्मियों ने फोन नहीं उठाए। सीआईए-26 इंचार्ज मनदीप और सेक्टर-20 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के सीयूजी नंबर पर कॉल की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

अंजान नंबर से फोन करते ही डीसीपी ने दिया जवाब
अंजान नंबर से सबसे पहले डीसीपी हिमाद्री कौशिक को कॉल की तो उन्होंने एक ही बार में फोन उठा लिया। इसके बाद एसीपी विक्रम नेहरा, अजीत सिंह, अरविंद कंबोज, आर्थिक अपराधा शाखा इंचार्ज कमल जीत सिंह, सीआईए-16 इंचार्ज निर्मल सिंह, सेक्टर-14 थाना प्रभारी दिलीप, सेक्टर-5 थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज मान सिंह, सेक्टर-6 चौकी प्रभारी राजेश, सेक्टर-15 चौकी प्रभारी प्रदीप, सेक्टर-7 थाना प्रभारी राजबीर यादव, माता मनसा देवी प्रभारी राहुल और सेक्टर-25 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुनीता सिंह के सीयूजी नंबर पर कॉल करने पर सभी ने फोन उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें