फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस ने नशा विरोधी अभियान किया तेज, समितियों संग बैठक में लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विलेज डिफेंस कमेटियों और नशा मुक्ति मोर्चा के सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। जीरकपुर की एएसपी गजल प्रीत कौर ने थाना ढकोली और थाना जीरकपुर के प्रभारियों तथा कमेटी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने या उसकी आपूर्ति में शामिल है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। संदिग्ध और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी भी पुलिस को देने को कहा गया। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का भरोसा दिया गया। बैठक में कमेटी सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से तालमेल कर इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जनभागीदारी पर जोर
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशामुक्त और सुरक्षित समाज बनाने के लिए आम लोगों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी जानकारी को छिपाया न जाए। ऐसी सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाई जाए। इससे नशा तस्करों और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ समय पर कार्रवाई हो सकेगी। यह पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें