फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस ने नहीं मांगा रिमांड, पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस के चर्चित अधिकारी निलंबित पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू का भ्रष्टाचार के मामले में रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को दोबारा मोहाली अदालत में पेश किया गया। यहां इस बार पुलिस ने उसका रिमांड नहीं मांगा, जिसके बाद अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ फेज-8 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 384, 34 और प्रिवेंशन ऑफ क्रप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पूर्व एआईजी सिद्धू को प्रोडक्शन वारंट पर पटियाला से मोहाली लाया गया था। उसके खिलाफ नया केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह के पास विजिलेंस दफ्तर में पूछताछ के दौरान हुए हंगामे पर एक रिकार्डर बरामद हुआ था। इसको जांच के लिए फॉरेंसिक लेबोरेटरी भेजा गया था। फॉरेंसिक की जांच में सामने आया था कि पूर्व एआईजी व उसके साथी सलाह करके अलग-अलग लोगों से पैसे मांगते थे। फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट में पुलिस को सौंपी गई थी जिसके आधार पर पूर्व एआईजी के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि पूर्व एआईजी को सरकारी अधिकारियों से रिश्वत लेने के लिए ब्लैकमेल करने के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने विजिलेंस दफ्तर में काफी हंगामा किया था। इसी समय पुलिस को उसके पास से रिकार्डर मिला था जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें