फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 100 से अधिक चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को सख्त रुख अपनाकर कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नाके लगाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान कालका चौक, रंजन प्लाजा वाले मोड़, जेपी अस्पताल के सामने कट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, रॉन्ग पार्किंग करने वालों और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने करीब 100 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे। इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने कहा कि शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जब लोग चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकते हैं, तो जीरकपुर में नियमों का पालन क्यों नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें