फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस ने बलटाना के होटलों में चलाया चेकिंग अभियान, दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलटाना। पुलिस ने 15 अगस्त के मद्देनजर शहर के होटलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस स्पेशल नाके लगाकर चेकिंग भी कर रही है। रविवार को कलगीधर मार्केट में स्थित सभी होटलों की चेकिंग की। इस दौरान होटल मालिकों से पुलिस ने सहयोग की अपील की और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के बारे में पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा।
विज्ञापन

किसी भी व्यक्ति को बिना आईडी प्रूफ के रूम न देने के अपील की। इस दौरान होटल में मौजूद ग्राहकों और उनके सामान की भी चेकिंग की गई। रात को पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। बलटाना चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि होटल मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी व्यक्ति को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया के 15 अगस्त तक यह सर्च अभियान रोजाना चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें