फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस ने नयागांव में की पीजी और होटलों की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। पुलिस ने एरिया में खुले पीजी की सरप्राइज चेकिंग की। नयागांव एसएचओ गुरमेहर सिंह एवं उसकी टीम ने पीजी में रह रहे लोगों के आधार कार्ड चेक किए गए। पीजी मालिकों को सचेत किया कि कोई भी व्यक्ति बाहर से आकर पीजी में रहता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। उसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। जैसे कि कितने दिन रहेगा और किस काम के लिए आया है, इन सबकी पूरी जानकारी मकान मलिक को रखनी चाहिए। साथ में नयागांव एरिया में खुले होटल को भी चेक किया गया। होटल के कर्मचारियों से रजिस्टर मांगकर उनमें दर्ज मेहमानों के बारे में जानकारी ली। बिना पहचान पत्र के किसी को भी होटल या पीजी में नहीं ठहराने/रुकने का आदेश भी दिया। साथ में कहा कि अगर किसी व्यक्ति पर कोई संदेह या कोई लावारिस वस्तु मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें