फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चार झपटमार नकली पिस्तौल और बाइक समेत दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी सेक्टर-125 ने चार झपटमारों को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन, एक बाइक और एक नकली पिस्तौल बरामद की है। पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि हिमांशु निवासी उत्तर प्रदेश, गौरव निवासी गांव मनाणा, जिला मोहाली, हरकृष्ण नंनू निवासी गांव रुड़की खाम ओर अविनाश निवासी तरखाणा मोहल्ला खरड़ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, एक बाइक और एक नकली पिस्तौल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को मंगलवार को खरड़ अदालत में पेश किया गया। यहां से जज ने सभी आरोपियों को तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दे दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें