फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्मशान घाट में नशा करते युवक को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर पुलिस ने नशा करते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरजंट सिंह निवासी गांव भबात के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना जीरकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम खेल स्टेडियम गांव भबात के पास गश्त कर रही थी जब मुखबिर से सूचना मिली कि गुरजंट सिंह श्मशान घाट में नशा कर रहा है। सूचना पर टीम ने तत्काल छापा मारा और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को सीएचसी ढकोली ले जाकर डोप टेस्ट कराने की कोशिश की लेकिन लैब बंद होने से परीक्षण नहीं हो सका। इसके बाद टीम ने उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले जाया जहां भी लैब बंद थी। आखिरकार आरोपी को मोहाली के सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया, जहां उसका डोप टेस्ट पॉजिटिव आया। रिपोर्ट में आरोपी के शरीर में मॉर्फिन, ट्रामाडोल और बेंजोडाइजेपाइन जैसे नशे के तत्व पाए गए। पुलिस ने बताया कि गुरजंट सिंह लंबे समय से नशे का आदी है और उसकी हरकतों से इलाके के अन्य युवाओं पर गलत असर पड़ रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें