बुधवार को पुलिस ने कई जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। सब डिवीजन-एक की पुलिस टीम ने डीएसपी सिटी-एक प्रभजोत कौर और सब-डिवीजन-दो में डीएसपी सिटी हरसिमरन सिंह बल के नेतृत्व में की गई नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।
पुलिस फेज-तीन में रोज गार्डन के सामने नाका लगाकर वाहनों की जांच की गई। मौके पर मौजूद डीएसपी सिटी-एक प्रभजोत कौर और मटौर थाने के एसएचओ गब्बर सिंह ने कहा कि पुलिस वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ले रही है। त्योहारों के चलते पुलिस सतर्कता बरत रही है। डीएसपी सिटी हरसिमरन सिंह बल के नेतृत्व में फेज-11 में नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं।