पंचकूला। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर -15 में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का वीरवार को समापन हो गया। महोत्सव में हरियाणवी लोकनृत्य, रागिनी, नाटक और सोलो प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला और संस्कृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मोरनी शालिनी कपूर, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुररानी रमेश बत्रा, जिला सांस्कृतिक समन्वयक दीपा रानी, निर्मल ढुल और बिमला श्योराण व अन्य मौजूद रहे।