ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने एयरोसिटी के 150 और 250 वर्ग गज के प्लाटों का नंबरिंग ड्रा निकालने की तैयारी कर ली है। ड्रा 16 और 17 दिसंबर को पुडा भवन में निकाला जाएगा।
इसके साथ ही गमाडा ने ड्रा में शामिल किए जाने वाले लोगों की लिस्ट अपनी बेवसाइट पर डाल दी है। लोगों को 12 दिसंबर तक अपने ऐतराज गमाडा को देने होंगे। ऐतराज सिंगल विंडो पर ही जमा होंगे।
गमाडा द्वारा नए बनाए जा रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ लगते 800 एकड़ एरिया में एयरोसिटी बनाई जा रही है। एयरोसिटी में चार हजार के करीब रिहायशी प्लाट काटे गए है। इसके 150 और 250 वर्ग गज के रिहायशी प्लाटाें के नंबरिंग ड्रा रह गए थे। तकनीकी कमियों के चलते इन कैटेगरी का ड्रा रुक गया। इसके लिए अब गमाडा ने तैयारी कर ली। ड्रा की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
यूके की तर्ज पर होगे पते
एयरोसिटी में लोगों के घर के पते व गलियों के नंबर यूके की तर्ज पर होंगे। गमाडा ने स्टील व रेडियम लगे नंबर प्लेटें पूरी एयरोसिटी में लगा दी है। इसके अलावा अंदरूनी सड़कें को भी सुधारा जा रहा है।
पार्कों का काम भी आखिरी चरण में
एयरोसिटी का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बिजली, पानी और सड़क का काम भी शामिल है। वहीं एयरोसिटी में बने पार्कों का काम भी आखिरी चरण में पहुंच चुका है, जो कि आने वाले समय में जल्द पूरा कर लिया जाएगा।