मोहाली। सेक्टर-76 से 80 में गमाडा की ओर से ज्यादा कीमत वसूलने के मामले में प्लॉट मालिकों से गमाडा की ओर से भेजे गए डिमांड नोटिस के विरोध में प्लाॅट अलाटियों ने गमाडा दफ्तर के बाहर धरना दिया। इससे पहले सेक्टर 76-80 प्लॉट अलॉटमेंट एंड डेवलपमेंट वेलफेयर कमेटी की ओर से कई दिनों से सेक्टरों में कैंडल मार्च और स्कूटर रैली निकाली गई थी। बुधवार को बड़ी संख्या में सेक्टरों प्लाॅट अलाटी अपने परिवार समेत धरने पर पहुंचे और नोटिसों को रद्द करने की मांग की। सभी पंजीकृत रेजिडेंट्स कमेटियों के समर्थन से आवंटियों ने अपने परिवारों के साथ गमाडा दफ्तर के सामने सरकार के खिलाफ धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्लॉटों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। साथ ही गमाडा के ईओ हरबंस सिंह को मांग पत्र भी सोंपा। इस मामले को लेकर ईओ द्वारा प्लाॅट अलाटियों की 27 मई को गमाडा के सीए के साथ मीटिंग करने का भरोसा दिया गया। इस दौरान अलाॅटियों ने चेतावनी दी कि इस मामले का हल न निकाला गया तो वह मीटिंग कर सख्त फैसला लेंगे और इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।