मोहाली। दो दिनों तक चली 20वीं जिला एथलेटिक प्रतियोगिता की शुरुआत दूसरे दिन 5000 मीटर ओपन कैटेगरी से हुई। बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने दमखम से साबित किया कि मोहाली खेलों में नई प्रतिभाओं की भूमि है। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में पहुंचे मौजूदा विधायक कुलवंत सिंह के पुत्र सरबजीत सिंह समाणा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर एडवोकेट जेपी धीमान, लॉरेंस स्कूल की प्रिंसिपल वंधना गुप्ता, मटौर की पार्षद गुरप्रीत कौर, पूर्व सरपंच अमरीक सिंह और सरकारी कॉलेज मोहाली की एचओडी फिजिकल एजुकेशन सिमरप्रीत कौर समेत अन्य मौजूद रहे।