फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नखटोला इंडिया टूर:दुबई में भी मचाई धूम, पीयूष मिश्रा ने मोहाली में बनाया माहौल, बोले- मुझे चंडीगढ़ से प्यार

Mon, 10 Mar 2025 06:49 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

अपनी अदाकारी, लेखन और कविताओं की प्रस्तुति के साथ कहानियों के लिए प्रसिद्ध कलाकार पीयूष मिश्रा उड़नखटोला इंडिया टूर कर रहे हैं। इसके तहत वह मोहाली के न्यू चंडीगढ़ पहुंचे थे। 
विज्ञापन
कलाकार पीयूष मिश्रा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरंभ है प्रचंड बोल मस्तकों के झुंड... जैसे ही यह वर्ल्ड स्ट्रीट डाउनटाउन ओमेक्स के गूंजा तो चारों तरफ तालियों की गड़गड़ाहट होने लगी। मौका था पीयूष मिश्रा के उड़नखटोला इंडिया टूर का, जो न्यू चंडीगढ़ स्थित ओमेक्स में आ पहुंचा था।

विज्ञापन


दर्शकों से खचाखच भरे आयोजन स्थल में पीयूष मिश्रा की अनूठी शैली से बुजुर्ग से लेकर युवा तक झूमने लगे। पीयूष मिश्रा ने कभी यादों में रह गई चवन्नी को याद किया तो कभी पुराने जमाने के गीतों और उनके गायकों को। वहीं, अपने गीतों में उन्होंने आज के माहौल को भी पेश किया।

अपनी अदाकारी, लेखन और कविताओं की प्रस्तुति के साथ कहानियों के लिए प्रसिद्ध पीयूष मिश्रा ने सभी का दिल जीत लिया। अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले और अपनी गायकी से लोगों को प्रभावित करने वाले कलाकार पीयूष मिश्रा का उड़नखटोला टूर भारत के विभिन्न शहरों और दुबई में धूम मचाने के बाद शुक्रवार को मोहाली पहुंचा था। उन्होंने बल्लीमारान बैंड के साथ अपने अनोखे संगीत और कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पीयूष मिश्रा ने कहा कि उनको मोहाली और चंडीगढ़ से बेहद प्यार है।

विज्ञापन

गाने सच में अमर हैं...
इससे पहले तंबू एंटरटेनमेंट के संस्थापक और सीईओ राहुल गांधी ने इस उड़नखटोला टूर के बारे में जानकारी दी। मंच का संचालन करते हुए उन्होंने कहा कि पीयूष मिश्रा ने एक पारंपरिक संगीत कार्यक्रम को कहीं आगे ले जाकर एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। पीयूष मिश्रा के गाने, जो उन्होंने 90 के दशक में अपने थिएटर के दिनों में लिखे थे, वो बिल्कुल टाइमलेस हैं। इसका इससे बड़ा कोई सबूत नहीं हो सकता...जब हमने ये गाने सुने और इतने वर्षों तक इस बैंड को इस मुकाम तक पहुंचाने में लगे रहे, तो यही अहसास हुआ कि ये गाने सच में अमर हैं। राहुल आगे कहते हैं, इसी सोच के साथ इस पूरे टूर को प्लान किया गया। इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।

उड़नखटोला टूर की दी जानकारी
पीयूष मिश्रा ने पहले उड़नखटोला टूर के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। पीयूष मिश्रा ने कहा कि उड़नखटोला बैंड को सभी ने बेहद प्यार दिया है। मोहाली में उनको खास प्यार मिला, जहां प्रशंसकों को बेसब्री से इस जादुई अनुभव का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन

पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था उड़नखटोला टूर
नवंबर 2024 में शुरू हुए इस उड़नखटोला टूर ने अब तक कोलकाता, अहमदाबाद, वडोदरा, इंदौर, भोपाल, पुणे, ठाणे, रायपुर, हैदराबाद, बंगलूरू, नागपुर और दुबई में धमाकेदार प्रस्तुतियां दी हैं, जहां हर शो में हजारों की भीड़ उमड़ी और जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलीं। यह टूर केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं बल्कि एक संपूर्ण अनुभव बन चुका है, जहां पीयूष मिश्रा की गहरी और भावनात्मक कविताएं, उनके प्रभावशाली मंच प्रदर्शन और उनकी अनोखी कहानी कहने की कला, दर्शकों को उनकी दुनिया में खींच ले जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें