फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तहसील रोड पर पाइप बिछाने का चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। तहसील रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद सड़क बनाने का काम होगा। सड़क का निर्माण शुरू होने से यहां बड़े वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए एक तरफ का रास्ता खोला गया है, ताकि लोगों का काम प्रभावित न हो। जिक्रयोग है कि यह मार्ग सबसे ज्यादा व्यस्त है। इसी पर नगर काउंसिल, जीरकपुर थाना, श्मशान घाट, गोशाला और मंदिर है, जहां रोज सैकड़ोंं लोगों का आना जाना रहता है। रविवार को कोहिनूर ढाबे से इसकी शुरुआत हो गई है। इस निर्माण पर करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये का खर्च आना है। लोगों की लंबे समय से इस सड़क को बनाने की मांग थी। रविवार को छुट्टी होने के चलते काम में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन

यह पाइप बिछाने का काम तेजी से किया जाए, इसके कारण यहां पर बड़े वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है और सिर्फ दो पहिया वाहनों के लिए ही यह रास्ता खोला गया है। यहां पर आने जाने वाले लोगों को कुछ परेशानी जरूर हो रही है लेकिन इस उम्मीद से के यहां पर बने हुए गहरे गड्ढों से राहत मिलेगी इसके कारण लोग कुछ संतुष्ट नजर भी आ रहे हैं। इस संबंधी बात करने पर नगर काउंसिल जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी अशोक पथरिया ने बताया के यह पाइप डालने का काम पूरे जोर-शोर से किया जा रहा है, क्योंकि यहां पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसलिए दिन-रात यहां काम जारी रहेगा ताकि काम को जल्द खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि इसीलिए बड़े वाहनों की आवाजाही को यहां बंद किया गया है, उनकी आवाजाही पाइप डालने के बाद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें