फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: इंपीरियल अपार्टमेंट्स सोसाइटी के सामने कूड़े के अंबार, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में इंपीरियल अपार्टमेंट्स सोसाइटी के बिल्कुल सामने खाली जमीन पर लोग अपने घरों का कूड़ा फेंक रहे हैं। इस कारण वहां कूड़े के अंबार लगने से इंपीरियल अपार्टमेंट्स सोसाइटी और उसके साथ स्थित हिल व्यू हाइट्स सोसाइटी के लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी आशीष कुमार, मनोज कुमार, सतीश कुमार, सतपाल ने बताया कि यह जमीन बहुत समय से ऐसे ही पड़ी है। इसमें भारी संख्या में पेड़ भी लगे हैं।
विज्ञापन

इधर से आते-जाते लोग यहां पर अपने घरों का कूड़ा फेंक जाते हैं। इससे यहां पर रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि वैसे तो नगर परिषद की टीम यहां से कूड़ा उठाकर ले जाती है लेकिन यहां पर कूड़ा फेंकने वालों और जमीन मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि इस जमीन के आगे ऊंची दीवार बना दी जाए जिससे यहां पर आते जाते हुए लोग कूड़ा ना फेंक सके। इसके अलावा नगर परिषद द्वारा यहां पर कूड़ा फेंकने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए उनके चालान करके जुर्माना किया जाना चाहिए।


जल्द ही यहां से सारा कूड़ा उठावा कर सफाई करवा दी जाएगी। इसके अलावा जिस किसी भी व्यक्ति की यह जमीन है उसकी पहचान करके उसे नोटिस निकाल दिया जाएगा। - मनोज कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें