फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कूड़े के ढेर, महामारी का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अपनी लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले कई दिनों से जारी है। इसका असर पूरे जीरकपुर शहर में साफ दिखाई देने लगा है। शहर की सड़कें, सार्वजनिक स्थल और नालों के किनारे कूड़े के ढेरों से पट गए हैं, जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह फैली गंदगी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। मक्खियों, मच्छरों और अन्य रोग फैलाने वाले कीटों की बढ़ती संख्या ने संक्रामक बीमारियों के खतरे को बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों ने पंजाब सरकार और नगर परिषद प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि जनस्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर अब और देरी शहरवासियों के लिए भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख क्षेत्रों में गंदगी का अंबार
लोहगढ़ पार्क के सामने स्थित सेवा केंद्र के बाहर और भीतर कूड़े का बड़ा ढेर जमा हो गया है। इससे सेवा केंद्र में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ढकोली क्षेत्र में गुरुद्वारा बाउली साहिब के समीप गंदे नाले के किनारे भी कूड़े के अंबार लगे हैं। के एरिया लाइट प्वाइंट के पास सुखना चो का किनारा अस्थायी डंपिंग ग्राउंड में बदल गया है। बलटाना क्षेत्र की ट्रिब्यून रोड पर भी चारों ओर कूड़ा फैला है, जो नगर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था की तस्वीर बयां करता है।


महामारी का खतरा और जनस्वास्थ्य की चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो शहर में डेंगू, मलेरिया, दस्त और अन्य संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। उन्होंने पंजाब सरकार और नगर परिषद प्रशासन से मांग की है। लोगों ने सफाई कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र समाधान कर हड़ताल समाप्त कराने को कहा है। साथ ही, युद्ध स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर को गंदगी से मुक्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें