फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा : मांग में सिंदूर भरकर सहमति संबंध बनाए, गर्भवती हुई तो युवती को छोड़कर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दो बच्चों के पिता ने एक युवती को फिल्मी स्टाइल में प्रेम जाल में फंसाया। मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगा। युवती गर्भवती हुई तो मारपीट कर गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर थाना सोहाना की पुलिस ने कमल गर्ग निवासी संगरूर हाल निवासी टीडीआई सिटी सोहाना व धूरी के एक अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी से चार पांच महीने पुराने प्रेम संबंध थे। आरोपी अक्सर उसे शादी का वादा करता रहता था। इसी कारण वह उसके झांसे में आ गई। आरोपी ने एक दिन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और टीडीआई सिटी में उसके साथ ही रहने लगा। कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। इस दौरान उसे पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसने आरोपी से पूछा तो आरोपी ने उसे विश्वास दिलाया कि वह अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लेगा। बाद में पता चला कि उसके कई अन्य युवतियों से भी संबंध हैं। उसने आरोपी को अन्य लड़कियों के साथ रंगे हाथों पकड़ भी लिया। इससे गुस्साए आरोपी ने उल्टा उसके चरित्र पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए। गर्भ में पल रहे बच्चे को किसी और का बताने लगा। मारना पीटना शुरू कर दिया। एक होटल में ले जाकर बच्चा खराब करने की नीयत से यौन शोषण किया। इसके बाद वह उसे छोड़कर फरार हो गया। अब वह उसका फोन भी नहीं उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें