फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है: ट्विटर पर वायरल हुआ पीएम मोदी और मनीष तिवारी का फोटो, सांसद ने समझाया प्रोटोकॉल

Thu, 25 Aug 2022 01:54 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा हलका आनदंपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी जब हाथ मिला रहे थे तब उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित दिख रहे थे। ट्विटर पर इस फोटो को ‘आखिर यह रिश्ता क्या कहलाता है’ शीर्षक दिया गया था।
विज्ञापन
पीएम मोदी से हाथ मिलाते सांसद मनीष तिवारी। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को न्यू चंडीगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान उनके साथ मंच पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, भाजपा के दो नेताओं के अलावा श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद थे। मोदी ने मंच पर मनीष तिवारी से हाथ मिलाया। इसका एक फोटो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा हलका आनदंपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी जब हाथ मिला रहे थे तब उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित दिख रहे थे। ट्विटर पर इस फोटो को ‘आखिर यह रिश्ता क्या कहलाता है’ शीर्षक दिया गया था। साथ ही इस फोटो में पीएम नरेंद्र मोदी और सांसद मनीष तिवारी को टैग किया गया था। इस पर मनीष तिवारी ने यूजर को जवाब दिया कि अगर प्रधानमंत्री उनके संसदीय क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में आते हैं तो यह उनकी जिम्मेदारी है कि मैं राजनीतिक मतभेदों के बावजूद उनका स्वागत करूं। यह एक प्रोटोकॉल भी है।

हम पंजाबी न तो छोटे दिमाग वाले हैं और न ही छोटे दिलवाले

ट्विटर पर जवाब देते हुए आखिर में मनीष तिवारी ने लिखा कि हम पंजाबी न तो छोटे दिमाग वाले हैं और न ही छोटे दिलवाले हैं। इसके बाद करीब 107 बार यह पोस्ट री-ट्वीट हुआ। साथ ही एक हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो मनीष तिवारी को लिखा कि अगर भाजपा में मौका मिल रहा है तो उसे लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए। इसके अलावा कई यूजर ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। यह मामला ट्विटर पर छाया हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें