फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गुलदाउदी शो में पीजीआईएस और पिंटू रावत रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-71 के जितेंद्र वीर सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित चौथे गुलदाउदी (क्रिसेंथेमम) शो 2025 में विजेताओं की घोषणा के साथ रंगारंग आयोजन का भव्य समापन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाइपर के निदेशक प्रो. दुलाल पांडा ने कहा कि यह उनका गुलदाउदी शो का पहला अनुभव है और सीमित स्थान में औषधीय पौधों की इतनी समृद्ध प्रदर्शनी देखना प्रेरणादायक है। शासकीय संस्थान वर्ग में क्षेत्रीय निदेशक, पीजीआईएस ने प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि व्यक्तिगत श्रेणी में फेज-10, मोहाली निवासी पिंटू रावत ने पहला स्थान हासिल किया। निजी संस्थानों में श्री शिवांश प्लांटेशन को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
विज्ञापन

शासकीय संस्थानों की श्रेणी में स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-41, चंडीगढ़ को द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-23, चंडीगढ़ को तृतीय पुरस्कार मिला, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-46, चंडीगढ़ को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
व्यक्तिगत श्रेणी में डॉ. परनीत कौर (सेक्टर-71) को द्वितीय, बलविंदर कौर (सेक्टर-71) को तृतीय पुरस्कार मिला, वहीं एसएस सोहल, साहिल (फेज-7) और पंकज (सेक्टर-79) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

निजी संस्थानों में मेसर्स काव्यांश नर्सरी, मनीमाजरा ने द्वितीय, सेंट स्टीफन स्कूल, सेक्टर-45 ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया, जबकि इको क्लब, मोहाली और आर्य पब्लिक स्कूल, सेक्टर-78 को सांत्वना पुरस्कार मिले।

बेबी शो रहा आकर्षण का केंद्र
गुलदाउदी शो के अंतिम दिन आयोजित बेबी शो 2025 ने दर्शकों का दिल जीत लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे परिसर को आनंद और उल्लास से भर दिया। बच्चों को मोस्ट एक्टिव बेबी, बेस्ट डांसर, क्यूट बेबी, मनमोहक लड़का, बेस्ट स्माइलिंग गर्ल, नाइसली ड्रेस बॉय, फोटोजेनिक फेस, मोस्ट लवेबल बेबी और मोस्ट कॉन्फिडेंट गर्ल जैसी श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें