चंडीगढ़। पीजीआई कॉन्ट्रैक्ट सिक्योरिटी गार्ड्स यूनियन ने वेतन न मिलने के विरोध में मंगलवार को निदेशक कार्यालय का घेराव किया। सैकड़ों की तादाद में सुरक्षाकर्मियों ने निदेशक कार्यालय के बाहर एकत्र होकर पीजीआई प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि जेम पोर्टल के माध्यम से जिस ठेकेदार को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है वह समय पर वेतन नहीं दे रहा है। इसके विरोध में कार्यालय बंद कर सभी कर्मचारी प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं।