पेवर ब्लॉक के काम जायजा लेने शुक्रवार को मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई में टीम पहुंची। इस दौरान निगम की इंजीनियरिंग विंग ने मौके पर मैटेेरियल के सैंपल किए।
मेयर ने कहा कि सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अगर सामान के सैंपल फेल हुए तो संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ठेकेदार को निगम के काम से ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को नगर निगम के मेयर कुलवंत सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन व डिप्टी मेयर मनजीत सिंह को लेकर फेज-दो, पांच, और मदनपुरा गए। इस दौरान ठेकेदार द्वारा प्रयोग किए जा रहे है सामान के सैंपल लिए गए।
मेयर ने कहा कि उनकी कोशिश है कि पूरे शहर में क्वालिटी का काम करवाया जाए। उसी कड़ी में यह प्रक्रिया की गई है। उन्होंने बताया कि वह काम की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को कोई शिकायत है तो इस बारे में निगम को सूचित करें।
पहली बार मेयर की अगुवाई में लिए गए सैंपल
यह पहला मौका है जब मेयर, सीनियर डिप्टी व डिप्टी मेयर एक साथ विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए गए। उनकी अगुवाई में सामान के सैंपल लिए गए। कुछ वर्ष पहले मुख्यमंत्री के तकनीकी सलाहकार की टीम ने एक रोड में प्रयोग किए गए सैंपल लिए थे। इसमें सभी सैंपल लैब में फेल हो गए थे।
लोगों की शिकायतों पर विजिलेंस ने लिए सैंपल
इससे पहले गमाडा व निगम द्वारा करवाए पेवर ब्लॉक के काम के विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने भी सैंपल लिए थे। क्योंकि लोगों की शिकायत थी कि इस काम में धांधली हुई है। वहीं, विकास कामों में गलत सामान प्रयोग किया गया है।