फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रैक्टर की तवियां लगने से व्यक्ति जख्मी, काटनी पड़ी टांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सलेमपुर गांव में बाइक सवार व्यक्ति ट्रैक्टर की तवियाें (हैरो) की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों को उसकी टांग काटनी पड़ी। आरोपी ट्रैक्टर चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ब्लाक माजरी पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित तारा सिंह (33) वासी गांव गोबिंदगढ़ ने बताया कि वह रोज घर से बाइक पर फोकल प्वाइंट कुराली जेसीबी चलाने के लिए जाता है। बीती 25 जून को वह हर रोज की तरह कुराली अपने बाइक से काम पर जा रहा था। वह गांव सलेमपुर कलां से थोड़ा पीछे था। इस दौरान एक ट्रैक्टर उसके आगे जा रही कुलचे वाली रेहड़ी को क्रॉस करने लगा तो उसने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के पीछे लगी हुई तवियां (हैरो) उसकी टांग में जा लगी। इससे पीड़ित की टांग पर गहरा घाव हो गया। इलाज के लिए उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी टांग को जांघ तक काटनी पड़ा। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें