फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक किलो 200 ग्राम अफीम सहित व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सन्नी एनक्लेव पुलिस ने निज्जर चौक के पास नाकाबंदी के दौरान पैदल जा रहे एक युवक को काबू करके उसके बैग से एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सन्नी एनक्लेव पुलिस ने चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान खरड़ बस स्टैंड की ओर से आए एक आटो में से एक युवक उतरा जिसने अपने कंधे पर एक बैग टांग रखा था। वह पुलिस नाका देख कर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा करके इस युवक को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा इसके बैग से एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें