फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब समेत व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। घडुआं पुलिस ने अवैध शराब की 15 पेटियों समेत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना घडुआं के एसआई बलराज सिंह, हवलदार मनप्रीत सिंह, हवलदार विजय कैंथ तथा सिपाही सुखाचैन सिंह घडुआं बस स्टैंड के पास गश्त कर रहे थे। इसी बीच खरड़ की ओर से आ रही इनोवा कार नंबर पीबी-11-बीएच-0007 को रुकने का इशारा किया परंतु कार चालक कार को रोकने की बजाए पीछे मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगा। कार चालक को काबू करके जब तलाशी ली तो कार से अवैध शराब की 15 पेटियां बरामद हुईं जिनपर फॉर सेल इन चंडीगढ़ लिखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी हरगोबिंद सिंह निवासी गांव दाना रोमाना जिला फरीदकोट को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें