फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली गोलियों समेत व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। घडुआं पुलिस ने नशीली गोलियों समेत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना घडुआं के एसएचओ कैलाश बहादुर ने बताया कि एएसआई कमलजीत सिंह ने टीम समेत टोल प्लाजा गांव भागोमाजरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान कार नंबर पीबी-08-ए वाई-4881 को रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने नाके से थोड़ा आगे जाकर वहां खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की कार की तलाशी ली तो उसमें नशीली गोलियों के कई पत्ते बरामद हुए। आरोपी के पास से कुल 28 हजार पांच सौ गोलियां लोमोटिल बरामद हुई हैं। आरोपी कार चालक हरप्रीत सिंह इन गोलियों संबंधी कोई कागजात पुलिस को नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी गांव बडाला जिला फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। खरड़ अदालत में आरोपी को पेश किया गया जहां से अदालत ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें